होली को लेकर मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मनिहारी आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने की।बैठक में मुख्य रूप से होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पूर्व में हुडदंग वाले स्थानों की पहचान कर वहां विशेष पुलिस व्यवस्था तैनात करने तथा सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अफवाहों से सतर्क रहने की चर्चा की गई।मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सभी चिन्हित स्थानों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। शराबियों एवं हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि होली एक सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसे शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।इस मौके पर मुख्य पार्षद लाखो यादव, जिला पार्षद सुमति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, एसआई गौतम कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष, वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, युगल पासवान, अशोक सिंह तोमर, विनोद सिंह, शेख साजिद, जाकिर अंसारी, गजेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
