May 27, 2026

मधेपुरा जिला के युवक की कटिहार जिला में हुई हत्या कांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा

Read Time:2 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थानाक्षेत्र के इंदिरा ग्राम गांव में शनिवार की रात श्राद्ध कार्यक्रम मे शामिल होने आए मधेपुरा जिला के युवक की हत्या का हुआ सनसनी खेज खुलासा।मिली जानकारी के अनुसार रामू मंडल 27 वर्ष, घर अरजपुर , थाना चौसा , मधेपुरा जिला निवासी इन्दिरा कुरसेला पङोसी धनेशवर मंडल के साथ श्राद्ध कर्म मे भोज खाने आए थे। भोज खाने के बाद शनिवार की रात तीनघरिया ननिहाल जाने के लिए निकला था। तभी से बाइक सहित रामू मंडल गायब हो गया। परिजन द्वारा काफी खोजबीन के बाद नही मिलने पर कुरसेला थाना मे अपरहण का लिखित आवेदन दिया। कुरसेला पुलिस मामले को संज्ञान मे लेते हुए छापेमारी अभियान मे जूट गई। वहीं परिजन ने बताया कि दो बदमाश मेरे बेटा की बाइक नवगछिया के नवादा गांव मे बेच रहे थे कि इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी गई। पुलिस दोनो बदमाश को पकड़ लिया। नवगछिया पुलिस ने कुरसेला पुलिस को सूचना दी। कुरसेला पुलिस ने दोनो बदमाश गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के बाद दोनो बदमाश निशानदेही पर खेरिया बहियार के मक्का खेत से सदर डी एस पी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे चार थाने पुलिस टीम तथा कुर्सेला घटनास्थल पर पहुंचकर बालू से ढके शव पुलिस ने बरामद किया। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू कटिहार भेज दिया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल था। वही कुर्सेला पुलिस दोनों बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी था। वही कुर्सेला का पुलिस के लिए 24 घंटे के अंदर बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Previous post होली को लेकर मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Next post छत से गिरकर छः वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial