May 27, 2026

आज नारी शक्ति भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अपने सफलता का परचम लहरा रही है: सीमा झा

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा बिहार की प्रदेश मंत्री सीमा झा ने देश बिहार की समस्त मातृशक्ति बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अपने सफलता का परचम लहरा रही है। आज दुनिया का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है। जहां महिलाएं अपनी कामयाबी का का बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रही हो, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और विभिन्न क्षेत्रों में भी हमारी माता बहने एक से एक सफलता के मुकाम हासिल कर रही है। खास करके हमारे भारत देश में महिलाओं के प्रति जो लोगों की संकुचित भावना थी वह अब निरंतर घटती जा रही है। हमारा बिहार भी देश के साथ महिलाए कंधा से कंधा मिलाकर विकसित भारत और विकसित बिहार की ओर अग्रसारित हो रहा है। आज मुझे कहने में गर्व हो रहा है कि महिला होना वाकई में सृष्टि के निर्माण में भागीदारी होने के बराबर होने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं पुनः एक बार समस्त देश की महिला शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Previous post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार चार वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में
Next post होली को लेकर मनिहारी थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial