May 27, 2026

डूबने से हुई मौत के मामलों में परिजनों को मिली सरकारी सहायता, चार-चार लाख रुपये के चेक वितरित

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में नदी और तालाब में डूबने से हुई मौत के मामलों में मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की गई। सोमवार को अंचल कार्यालय में प्रभारी राजस्व पदाधिकारी एहसान अली, राजस्वकर्मी लाल बाबू तथा प्रधान सहायक अंजारूल हक की उपस्थिति में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से सौंपी गई।बताया गया कि 03 नवंबर 2024 को कारी कोशी नदी में नाव पलटने की घटना में नया सीज केवाला निवासी मुनी लाल मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी की मौत डूबने से हो गई थी। वहीं, 12 दिसंबर 2024 को दोगच्छी केवाला निवासी अरुण मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा, पुरानी सीज वार्ड संख्या-09 निवासी के पुत्र साजन कुमार की 03 सितंबर 2024 को पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी।राजस्व विभाग द्वारा सभी मामलों की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई जारी, भगोड़ा वारंटी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Next post राजद के होली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक समरसता, सभी दलों के नेताओं ने बांटी खुशियाँ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial