May 27, 2026

राजद के होली मिलन समारोह में दिखी सामाजिक समरसता, सभी दलों के नेताओं ने बांटी खुशियाँ।

Read Time:1 Minute, 58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनसाही प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में मंगलवार को राजद परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हालांकि यह राजद का आयोजन था, लेकिन इसमें इंडिया गठबंधन के साथ-साथ एनडीए के नेताओं की भी भागीदारी ने सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया।समारोह में रंग-गुलाल के साथ खूब मस्ती हुई और होली के गीतों पर नेताओं ने जमकर ठुमके लगाए। वहीं मेहमानों के लिए स्वादिष्ट पकवानों की भी व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मनिहारी विधानसभा प्रभारी डॉ. बिपिन सिंह, प्रदेश सचिव प्रो. डॉ. नागेंद्र निराला, नेता संतोष यादव, रमेश चंद्र यादव, दीपक कुमार निराला, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, राजेश उरांव, सूरज यादव, नीरज यादव, गौतम सिंह, खुर्शीद आजाद, मो. जरीफ, सुनील मंडल, जाकिर हुसैन, कुणाल यादव, अंकित यादव, दीपनारायण चौधरी, विशाल, गौतम यादव, रघुनाथ साह, अशोक यादव, रतन यादव, बीरु उरांव, प्रदीप पासवान, विकास जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।समारोह ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

Previous post डूबने से हुई मौत के मामलों में परिजनों को मिली सरकारी सहायता, चार-चार लाख रुपये के चेक वितरित
Next post एनबीडब्ल्यू वारंटी सहित चार गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ 3 लीटर देसी शराब बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial