May 27, 2026

होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 12 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना परिसर में शांति और उल्लास के माहौल में होली संपन्न कराने के लिए मंगलवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार के अध्यक्षता मे आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से वीडियो कुमारी प्रियंवदा ,अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम की मौजूदगी में हुआ।बैठक मे उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता ने कहा कि वर्षो से गंगा व कोसी के स्थित कुरसेला परिक्षेत्र मे होली पर्व शांतिपूर्ण तथा सौहार्द माहौल मे मनाया जाता है। इसे कायम रखने और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की नसीहत दी गई। लोगों ने भी होलिका दहन से लेकर होली मनाये जाने के तरीके से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि होली के दौरान गड़बड़ी फैलाने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में कोई भी लोग पुलिस को सूचना दें।।वैसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। होली मे हुडदंगियो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस गस्त तथा पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी। पर्व – त्यौहार में अशांति फैलाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता मिथुन कुमार चौधरी, मिलन मंडल, अरुण साह, महेश राय , राजेन्द्र प्रसाद यादव, लालबहादुर मंडल, मनोज जायसवाल, संजय मधुकर, रविंद्र साह , बिनोद पासवान, मुरारी गुप्ता रविंद्र चौधरी,आदि लोग उपस्थित थे।

Previous post होली मिलन समारोह पर कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
Next post मनिहारी डीबीएल प्लांट से पुल निर्माण में उपयुक्त लोहे के सामान की चोरी, 06 महिलाएं गिरफ्तार, कार्यरत कर्मी भी संदेह के घेरे में।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial