May 27, 2026

मनिहारी डीबीएल प्लांट से पुल निर्माण में उपयुक्त लोहे के सामान की चोरी, 06 महिलाएं गिरफ्तार, कार्यरत कर्मी भी संदेह के घेरे में।

Read Time:1 Minute, 22 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी साहेबगंज पुल निर्माण कार्य में लगे डीबीएल प्लांट ई0डी0–32 एवं 33 से पुल निर्माण में उपयोग होने वाले लोहे के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। मनिहारी पुलिस ने मौके से एक लेजर पाइप, 02 टन व्हीकल, 03 आईएसएमसी, 150 एमएम का 04 यू हेड जैक सहित कुल 02 क्विंटल लोहे का सामान बरामद किया है। इस मामले में कुल 06 महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सामान को छिपाकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना के संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या–58/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।सुत्रो के अनुसार डीबीएल कर्मी की भी मिलीभगत तो नहीं,इसकी भी पुलिस गहन जांच कर रही है है। बहरहाल निष्पक्ष जांच के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।

Previous post होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Next post अज्ञात चोरों ने एक सुनसान घर को चोरों ने चोरी की घटना को अंज़ाम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial