May 27, 2026

होली मिलन समारोह पर कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 59 Second

मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन के इस आयोजन पर सैकड़ो महिलाएं हुई शामिल ।

कटिहार (प्रवीण कुमार)

शहर के अनाथालय रोड लीची बगान स्थित मुद्रा योगपीठ फाउंडेशन की संचालिका पायल राय के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में मुद्रा योगपीठ फाउंडेशन में योग सिखने आने वाले घरेलू महिलाओं के साथ-साथ शहर के कई प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक एवं नेत्री शामिल हुई। इस आयोजन के मौके पर सर्वप्रथम कई तरह के प्रतियोगिता महिलाओं के बीच आयोजित की गई जिसमें म्यूजिकल चेयर, हांडी फोर प्रतियोगिता के साथ-साथ कई अन्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सभी घरेलू महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग ली। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जबकि महिलाओं के बीच पुरस्कार भी वितरण किया गया। मौके पर मुद्रा योग पीठ फाउंडेशन की संचालिका पायल राय ने कहा कि होली मिलन समारोह के मौके पर महिलाओं के बीच कई तरह का प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस आयोजन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ० शिप्रा सिंह, डॉ० आशा दोलानी, डॉ० आभा, प्रो०चंदना झा, छाया तिवारी, प्रतिमा तमांग, सीमा श्रीवास्तव, सुषमा डालमिया, मंजूश्री साह शामिल हुए।

Previous post एनबीडब्ल्यू वारंटी सहित चार गिरफ्तार, अवैध शराब के साथ 3 लीटर देसी शराब बरामद।
Next post होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial