रेलवे मजिस्ट्रेट सहित चार एडीजे ने अपना पदभार सौपा
प्रवीण कुमार(कटिहार)
उच्च न्यायालय के आदेश के दौरान पूरे बिहार में सैकड़ों न्यायिक पदाधिकारी का तबादला हो गया।जिस दौरान मंगलवार को कटिहार व्यवहार न्यायालय अंतर्गत पदस्थापित एडीजे राजीव रंजन रमन ने अपना पदभार एडीजे तेज प्रताप सिंह को सौप दिया है। जबकि एडीजे अनंत कुमार के साथ एक्साइज जज आनंद कुमार श्रीवास्तव और अमित राज ने अपना अपना पदभार एडीजे महेंद्र प्रसाद यादव को सौंप दिया है। वही इसके अतिरिक्त रेलवे मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम रेलवे विकास कुमार सिंह ने अपना पदभार मजिस्ट्रेट मोनिका मेहता को सौंप दिया है। न्यायाल में पदभार सौपने के बाद एडीजे प्रथम सह जिला जज प्रभारी अविनाश कुमार के अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर फूल माला आदि देते हुए भावमिनी विदाई दी गई। न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तबादला के दौरान अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण भी एक दो दिन में अपना अपना पदभार सौंप कर अपने नए गंतव्यों की और रवाना होंगे और उसके बाद पुनः जल्द ही नए न्यायिक अधिकारी कटिहार में अपना अपना योगदान देंगे। वही कटिहार स्टेशन पर रेल न्यायिक कर्मी कुलदीप सिंहा और नवीन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को एक शानदार भावमिनी विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसमें रेल पीपी भूपेंद्र जाटव, सीडीपीओ ऋषिकेश कुमार, कटिहार आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार , पूर्णिया इंस्पेक्टर सोहनपाल के साथ कई सुरक्षा के अधिकारी आदि शामिल हुए।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
