May 27, 2026

10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के 483 छात्र छात्राओं ने कदाचार मुक्त परीक्षा में लिया भाग

Read Time:3 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार )

कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के बैदा ग्राम स्थित 10+2उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित वर्ग 1 से 11 वीं तक का वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक मो० हिदायतूल्ला ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश के आलोक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का नियमानुसार परीक्षा जारी है। परीक्षा में टोटल 483 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। जिसमें वर्ग एक में 35, वर्ग 2 में 33, वर्ग 3 में 33, वर्ग 4 में 39, वर्ग 5 में 36, वर्ग 6 में 33, वर्ग 7 में 48, वर्ग 8 में 41, वर्ग 9 में 141, वर्ग 11 में 46 छात्र-छात्राओं नियमित रूप से परीक्षा में भाग ले रहे हैं। परीक्षा का नियंत्रक के रूप में विद्यालय के वरीय शिक्षिका अंजली कुमारी कार्य कर रहे हैं। वीक्षक के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर के शिक्षिका रोजी फातिमा,लक्खी मजूमदार सहित विद्यालय के शिक्षिका शाहिना खातून, शिक्षा सेवक श्रवण कुमार राय, बसंत कुमार राय, कलावती देवी परीक्षा संचालित कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक मो०हिदायतुल्लाह ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गाइडलाइन के अनुरूप छात्र – छात्राएं समय पर विद्यालय आते हैं। छात्र-छात्राओं में परीक्षा के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।खासकर छात्राओं में काफी उत्साह है। सभी छात्र छात्राओं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं। प्रत्येक कक्षा में एक बेंच पर दो परीक्षार्थी को बैठने की व्यवस्था की गई है। उधर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय के 296छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिसमें वर्ग एक के 30, वर्ग 2 के 31, वर्ग 3 के 24, वर्ग 4 के 36, वर्ग 5 के 29, वर्ग 6 के 55, वर्ग 7 के 34, वर्ग 8 के 35 छात्र- छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।बीक्षक कार्य में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा के शिक्षक चंदन कुमार यादव, वीरेंद्र पोद्दार, पीयूष कुमार चौबे, कंचन सिंहा,मनोज कुमार रजक तथा विद्यालय के शिक्षक श्यामलाल राय परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है।

Previous post रेलवे मजिस्ट्रेट सहित चार एडीजे ने अपना पदभार सौपा
Next post मध्य विद्यालय गोपीनगर की शिक्षा सेवक कुमारी झुनावती को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम ने किया पुरस्कृत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial