पंचायतों में सुविधा शुल्क से मिलेगा कर्मियों को मानदेय:- बिडिओ
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार की अध्यक्षता एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता की उपस्थिति में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य SLWM (सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) कार्यों की समीक्षा करना था।बैठक में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन कचरा उठाव, यूजर फीस संग्रहण, संग्रहित राशि को बैंक में जमा करने, सामुदायिक सोखता का जियो टैग करने, महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित करने एवं अन्य स्वच्छता संबंधित कार्यों को नियमित रूप से करें।इसके अतिरिक्त, विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार पंचायत क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से ₹1 प्रतिदिन यानी ₹30 प्रतिमाह तथा दुकानदारों/हाट से ₹60 से ₹100 प्रतिमाह सुविधा शुल्क लिए जाने का निर्देश दिया गया है। इस सुविधा शुल्क से पंचायत क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को मानदेय का भुगतान किया जाएगा।बैठक में स्वच्छता कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए सभी अधिकारियों ने सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
