जदयू की सोसा ग्राम में विशेष बैठक आयोजित किया गया
राणा सिंह कुशवाहा, कुंदन शर्मा, राजीव घोष ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जदयू के तत्वावधान में सोसा ग्राम में एक विशेष बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय उपस्थित रहे। बैठक अवधि में राणा सिंह कुशवाहा, कुंदन शर्मा, राजीव घोष ने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया।इस क्रम में जदयू जिला अध्यक्ष एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले राणा सिंह कुशवाहा, कुंदन शर्मा, राजीव घोष को फूल का माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि नए सदस्यों का स्वागत है। जदयू परिवार नए सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन करती है।आगामी चुनाव में नए सदस्यों को पार्टी की जिम्मेवारी दिया जाएगा। पार्टी के हित में कार्य करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करेंगे। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था ग्रहण करते हुए सभी सदस्यों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। नए लोगों को प्रखंड स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जल्द ही दी जाएगी। इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ पप्पू सिंह,जिला महासचिव सुनील मंडल सहित जदयू नेता मनोज भारती, राकेश महतो,राम प्रवेश महतो, राकेश महतो, फूल कुमार पोद्दार, सिकंदर शर्मा, अशोक मंडल, संतोष शर्मा, विनोद महतो, रामनंदन महतो, आशीष कुमार, सुरेश महतो, दीपक कुमार सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
