हाथी के दांत सिर्फ दिखाने को एम्बुलेंस कि एसी खराब 01 वर्ष से ख़राब। बर्न पेशेंट तथा आपातकालीन स्थितियों के रोगियों को उठानी पड़ती है परेशानी।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला के एंबुलेंस का एसी वाताकुलीन व्यवस्था खराब रहने से विगत एक वर्ष से बर्न पेशेंट एवं आपातकालीन स्थिति मे रोगियों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पर रहा है।एंबुलेंस के वाता कुलीन खराब रहने से आग से जलने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। बता दे की कुरसेला में 2 एंबुलेंस है और दोनों कार्यरत है। मगर इसमें एक बरी एंबुलेंस में एसी लगभग 1 वर्षों से खराब है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। वही मरीज बताते हैं कि मौसम ने करवट बदल ली है। गर्मी के समय में जब आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस में एसी नहीं चलती है तो काफी परेशानी होती है। सांस लेने में भी दिक्कत होता है। बर्न पेशेंट के मामले मे रोगियों को काफी जलन हो रही होती है। वैसी स्थिति में एंबुलेंस में एसी होना चाहिए। स्थानीय भाजपा नेता रोशन भारद्वाज ने मांग किया है कि अतिशीघ्र एंबुलेंस का एसी ठीक कराया जाय।सनद रहे कि क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट में आ जाने से करंट लग जाने और जलने से घटना घटित होती रहती है और गंभीर से गंभीर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जाता है। जहां पर डॉक्टर के द्वारा तत्काल घायलों का प्राथमिक उपचार तो कर दिया जाता है लेकिन रेफर की स्थिति में एंबुलेंस में वाता कुलीन सुविधा नहीं रहने से काफी परेशानी होती है। हायर सेंटर ले जाने के क्रम में रोगी को काफी जलन एवं परेशानी का सामना करना पड़ता हैं क्योंकि इन वाहनों में एंबुलेंस की समुचित सुविधा नहीं है। फिर भी विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
