कदवा प्रखंड जदयू की विशेष बैठक आयोजित । बैठक में दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कदवा प्रखंड जदयू के तत्वावधान में सोसा ग्राम में एक विशेष बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय उपस्थित रहे। बैठक में राणा सिंह कुशवाहा, कुंदन शर्मा, राजीव घोष ने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण किया।इस क्रम में जदयू जिला अध्यक्ष एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले राणा सिंह कुशवाहा, कुंदन शर्मा, राजीव घोष को फूल का माला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि नए सदस्यों का स्वागत है। जदयू परिवार नए सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन करती है।आगामी चुनाव में नए सदस्यों को पार्टी की जिम्मेवारी दिया जाएगा। पार्टी के हित में कार्य करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करेंगे। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आस्था ग्रहण करते हुए सभी सदस्यों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। नए लोगों को प्रखंड स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जल्द ही दी जाएगी। इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश मंडल,जिला महासचिव सुनील मंडल, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सहित जदयू नेता मनोज भारती, राकेश महतो,राम प्रवेश महतो, राकेश महतो, फूल कुमार पोद्दार, सिकंदर शर्मा, अशोक मंडल, संतोष शर्मा, विनोद महतो, रामनंदन महतो, आशीष कुमार, सुरेश महतो, दीपक कुमार सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
