June 10, 2026

परंपरागत तरीके व हर्षौल्लास से मनी ईदगले मिलकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

Read Time:2 Minute, 56 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को पावन महीने रमजान के 30 रोजे के बाद चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। रविवार को चाँद दीखते ही पुरा वातावरण उत्सव की ख़ुशी में तब्दील हो गया। ईद मुबारक हो फिजा में गूंज उठीं। सोमवार को ईद के अहले सुबह ही अकीदतमंद नहा-धो कर नये-नये कपड़े पहन ईदगाह और मस्जिदों के तरफ निकल पड़े। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।बड़े-बूढ़े समेत ईद को लेकर बच्चे भी अति उत्साहित नज़र आये।बसुहार मजदिया में नमाज कमिटी ने ईद के नमाज के लिए विशेष इंतजाम किये थे। यहां सुबह 8:45 बजे हाफिज साहब एवं मो. नसीर पूर्व सरपंच की अगुवाई में लोगों ने अकीदत के साथ ईद कि नमाज अदा की। सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदो मे रोजेदारों की भीड़ उमड़ी रही। आपसी भाईचारगी का परिचय देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करते हुए मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। वहीं मुस्लिम धर्मावलम्बियो ने सबों को सेवई खिलाकर मीठी ईद को और मीठा बना दिया। इसके आलावा बल्थी महेशपुर,डुमरिया एवं कुरसेला चौक स्थित मस्जिद के तमाम ईदगाहों और मस्जिदों पर ईद की नमाज शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गयी।इस अवसर पर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। ईदगाह में नमाज अता करने आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गये थे। बीडीओ कुमारी प्रियंवदा,सीओ अनुपम कुमारी,थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर इत्यादि ईद को लेकर क्षेत्र में गस्त करते दिखे।

Previous post कदवा प्रखंड जदयू की विशेष बैठक आयोजित । बैठक में दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण
Next post मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial