May 26, 2026

गांव की रक्षा के लिए किसान ने जोखिम उठाया, ट्रैक्टर समेत झुलसे।

Read Time:53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड स्थित भोलामारी गांव के किसान मो. हक साहेब की बहादुरी से गांव बड़ी दुर्घटना से बच गया। गेहूं की फसल लाते समय मुरलीराम टोला में ट्रैक्टर बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे आग लग गई। मो. हक ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते ट्रैक्टर को गांव से बाहर ले जाकर बड़ा हादसा टाल दिया। हालांकि, इस दौरान वे स्वयं झुलस गए और ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। उनकी साहसिक कार्रवाई से गांव सुरक्षित रहा, लेकिन उन्हें और उनकी संपत्ति को नुकसान उठाना पड़ा।

Previous post मैट्रिक में अव्वल अंक से अंकित उत्तीर्ण होने पर गांव में किया अभिनंदन ।
Next post लू तथा आग से बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial