मैट्रिक में अव्वल अंक से अंकित उत्तीर्ण होने पर गांव में किया अभिनंदन ।
अंकित कुमार एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते है।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
डंडखोरा प्रखंड के द्वारा से द्वादश पंचायत अंतर्गत कंदरपैली ग्राम निवासी राम उजागर महतो के पुत्र अंकित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 421 अंक 84.2 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर ग्रामीणों को गौरवान्वित कर दिया है।इस गांव में इनके अव्वल नंबर से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण होने से गांव वासी काफी खुश है।गांव में ग्रामीण ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंकित कुमार को अभिनंदन किया गया। माता राम पुकारी देवी, पिता राम उजागर महतो, भाई सुजीत कुमार महतो, इंद्रजीत कुमार महतो, बहन कंचन कुमारी, काजल कुमारी, लीला कुमारी, बड़े पापा कमलेश्वरी प्रसाद महतो, बड़ी मम्मी फूल कुमारी, बड़े भाई महावीर महतो, अनिल कुमार महतो (अमीन), रंजीत कुमार महतो, ग्रामीण अभिभावक सुंदर महतो, राम प्रकाश महतो, डॉक्टर रामकिशोर महतो, सुशील कुमार महतो, उपेंद्र कुमार महतो ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अंकित कुमार ने बताया कि वर्ग 1 से 8 तक पढ़ाई स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान कुम्हेडी से प्राप्त किया है। वर्ग 9 से 10 तक आरएनडीबी उच्च विद्यालय सनौली से पढ़ाई की है। अंकित कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में 421 अंक प्राप्त हुआ है। जिसमें हिंदी में 84, संस्कृत में 94, गणित में 89, विज्ञान में 83,सोशल साइंस में 71,अंग्रेजी में 63 अंक प्राप्त हुए हैं। अंकित कुमार बताते हैं कि आगे एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना है। अंकित कुमार ने बताया कि आदर्श कोचिंग सेंटर के मनोज सर का पठन-पाठन में अति सराहनीय प्रयास रहा है।अंकित कुमार के माता राम पुकारी देवी, पिता राम उजागर महतो ने बताया कि अंकित बचपन से पढ़ने में मेधावी रहा है। सभी वर्ग में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ करते हैं। इनके अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने से संपूर्ण ग्रामवासी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
