सुरक्षा के दृष्टिकोण से छठ घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है:रेल पुलिस अधीक्षक ।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
रेल एस पी हरि शंकर कुमार द्वारा रेल क्षेत्र में होने वाले छठ घाट का औचक निरीक्षण किया।रेल एस पी हरि शंकर कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर पूरे कटिहार में लगभग एक दर्जन घाट हैं, जो कि रेलवे क्रॉसिंग या रेलवे गुमटी के आस पास स्थित है। उन्हें रेल पुलिस द्वारा चिन्हित करते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को वहां से गुजरने में अथवा आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आगामी रामनवमीं पर्व को लेकर भी रेल एसपी श्री कुमार द्वारा रेल पुलिस बल को स्टेशन और रेल क्षेत्र में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। रेल एस पी हरि शंकर कुमार ने बताया कि रेल क्षेत्र अंतर्गत ट्रेन से नारकोटिक्स और अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध रेल पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके रोकथाम के लिए रेल क्षेत्र अंतर्गत स्थित रेल थाना के अलावा गठित तीन स्पेशल टीम कार्य कर रही है। जिनके द्वारा लगातार ट्रेनों में छापामारी करते हुए अवैध रूप से ले जाते शराब और अन्य नारकोटिक्स के समानों को बरामद भी किया गया है। गोरतलब है की रेल एसपी हरि शंकर कुमार बीते 13 जनवरी 2025 को कटिहार में रेल एसपी के पद पर योगदान दिया है और मात्र दो महीनों में ही उनके सक्रियता के कारण जहां एक और रेल छेत्र में मोबाइल चोरी व अन्य अपराधिक मामलों में कमी आई है।वहीं दूसरी और बीते वर्ष की तुलना में नारकोटिक्स और शराब के ज्यादा मामलों का उद्भेदन में रेल पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
