May 26, 2026

दोस्ती में दरार: मनिहारी में दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से हमला।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में आपसी विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। मोहम्मद मिसाइल को उनके ही दोस्त मोहम्मद गुल्फराज ने चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद मिसाइल के भाई ने बताया कि जब वे पहुंचे तो उन्हें बेहोश अवस्था में पाया और पास में ही चाकू गिरा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की छानबीन में जुटी है।

Previous post सुरक्षा के दृष्टिकोण से छठ घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है:रेल पुलिस अधीक्षक ।
Next post कटिहार के डीएम और एसपी ने मनिहारी छठ घाट का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial