तीन मंजिला छत पर से निचे खड़ी महिला पर गिरा मजदूर दोनों घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत स्थित एक तीन मंजिला मकान पर काम कर रहे मजदूर एक महिला के ऊपर गिरकर पड़ा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार पोद्दार उम्र 35 वर्ष , पिता लुखेश्वर पोद्दार एक तीन मंजिला मकान के छत पर काम कर रहे थे।काम करने के दौरान उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिर पड़ा गिरने के दरमियान वह बबीता देवी उम्र 25 वर्ष पति स्वर्गीय पंकज यादव के ऊपर गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनो ने कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमर लाल के द्वारा इलाज किया गया। वही डाक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
