May 26, 2026

बच्चा हॉस्पिटल का उद्घाटन में पहुंचे पूर्व सांसद

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में नया चौक में बुधवार को एचपी पेट्रोल पंप के सामने अनीता बच्चा हॉस्पिटल का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व सांसद नरेश यादव, पूर्व जिला परिषद गोपाल प्रसाद यादव एवं गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया ।वही अस्पताल संचालक अमन आर्यन ने बताया कि इस अस्पताल में बीमार बच्चों के लिए OPD,ICU, NICU,PICU,Ward से लैस यह अस्पताल छोटे बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक वरदान साबित होगा ।वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव एवं गोपाल यादव ने एक स्वर में बताया कि पूर्व में डॉक्टर बीपी गुप्ता के बाद से बच्चा डॉक्टर की यहां घोर दिक्कत थी। उन्होंने अस्पताल संस्था संचालक अमन आर्यन को इसके लिए धन्यवाद किया कि कुर्सेला परिक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को बीमार होने पर पूर्णिया , कटिहार , भागलपुर के भरोसे रहना पड़ता था।इनके प्रयास से डॉक्टर आसिफ नवाज जो पूर्णिया के मशहूर बच्चा रोग विशेषज्ञ है। अब कुरसेला परिक्षेत्र के गरीबों को बाहर जाने से छुटकारा मिलेगा । अब बच्चों को बीमार पङने पर आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल का लाभ मिलता रहेगा। वहीं मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल, डॉ मुकेश सिंह,प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, विक्रम यादव, मिथुन यादव, अभय कुमार, प्रभात कुमार आदि दर्जनों लोग आदि मौजूद थे।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम की शिक्षिका को मारी गोली
Next post तीन मंजिला छत पर से निचे खड़ी महिला पर गिरा मजदूर दोनों घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial