May 27, 2026

मनिहारी में NBW वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत वांछित आरोपी शेख जरसीद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान शेख जरसीद (उम्र 35 वर्ष), पिता – शेख शौकत, निवासी – पुराब टोला, थाना – मनिहारी, जिला – कटिहार के रूप में हुई है। SI रामबहादुर शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Previous post अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन ने वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनायी।
Next post रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial