May 27, 2026

अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन ने वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनायी।

Read Time:2 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 महिपाल नगर तेजा टोला में अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन की ओर से वीर बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई। इस दौरान अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर बाबा चौहरमल के चित्र पर माल्‍यापर्ण किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्‍प लिया गया।इस दौरान अंबेदकर स्वतंत्र सेवा संगठन के मीडिया प्रभारी रमेश पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल बिहार की धरती के सपूत थे। बाबा चौहरमल का जीवन त्याग,बलिदान एवं सामाजिक सछ्वाव के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समाज की रक्षा की आज उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उनका जन्म 4 अप्रैल 1313 के चैत पूर्णिमा के दिन मोकामा अंचल के घोरौनी टोला शंकरबाड में हुआ था। वे बहुजनों के महानायक थे। उनका जीवन इतिहास बड़ा ही त्याग और संघर्षशील था। उनका सम्पूर्ण जीवन सद आचरण का अनुपालन करते हुए सामंतवाद के विरुद्ध छेड़े गए संघर्ष का प्रतीक था। वहीं अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल सामंतवाद,अन्याय और जुल्म के घोर विरोधी थें।बाबा चौहरमल एक महान देशभक्त थे। वे पीड़ितों ,दलितों, शोषितों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया। मौके पर भोला पासवान,कृष्णा पासवान, देवा नन्द पासवान,उपेंद्र बौद्ध, रामाशिश पासवान,सुरेंद्र पासवान,अशोक पासवान, केदार पासवान,धीरज पासवान, सोनू पासवान,प्रवीन पासवान सहित कई लोग मौजूद थें।

Previous post रामनवमी को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गयी।
Next post मनिहारी में NBW वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial