May 27, 2026

रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सभी को करना अनिवार्य है। साथ ही सभी समुदायों से भाईचारे और सहयोग की अपील की गई।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में एसडीपीओ मनोज कुमार,बीडीओ सनत कुमार, अंचल अधिकारी निहारिका राय, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, मुखिया, सरपंच और नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Previous post मनिहारी में NBW वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
Next post विश्व ऑटिज्म दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial