विश्व ऑटिज्म दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दर्शन साह महाविद्यालय, कटिहार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल’ के संयुक्त तत्वाधान में ’जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग’ कटिहार एवं ’सक्षम’ कटिहार द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में ऑटिज्म जैसे प्रासंगिक विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के संयुक्त निदेशक अमरेश कुमार रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० संजय कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में प्राचार्य ने ऑटिज्म जैसे अनछुए विषय के विविध पहलुओं के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम के जिला प्रबंधक श्री विजय कुमार ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया और ऑटिज्म के विविध पहलुओं से विद्यार्थियों को रूबरू कराया। कोऑर्डिनेटर डॉक्टर स्वामी नंदन ने इस कार्यक्रम की आवश्यकता एवं रूपरेखा पर चर्चा की और छात्रों से अपना विचार साझा किया। महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. मदन कुमार झा, प्रो. अनवर हुसैन, प्रो. विलास कुमार झा, प्रो. शैलेंद्र उपाध्याय, डॉ बिपासा राहा, डॉ सुमित सिंह, डॉ शीला कुमारी, डॉ उदय शंकर, डॉ नंदकिशोर साह, डॉ विवेकानंद स्वामी, डॉ रंजीत कुमार दास, डॉ सऊद आलम, डॉ शिव प्रकाश राय, डॉ ए ए ओंकार, डॉ सुमन राधिका, मौसमी कुमारी, डॉ शिखा शीर्ष, सज्जाद अंसारी एवं नितीश भारद्वाज उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन ’समान अवसर प्रकोष्ठ’ की संयोजिका डॉक्टर गीतिका ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
