May 27, 2026

मनिहारी में टोटो-बाइक की टक्कर में युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नवाबगंज मार्ग पर टोटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मोहम्मद इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गए। वे मनिहारी वार्ड संख्या 10 के निवासी हैं। इसी दौरान दिलारपुर पंचायत समिति सदस्य कुंदन पासवान, जो मनिहारी से अपने घर लौट रहे थे, मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल इंतजार को अपनी बाइक से अनुमंडल अस्पताल मनिहारी पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया। साथ ही कुंदन पासवान ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Previous post दिनदहाड़े दुकान के सामने से पान मसाला का थैला लेकर चोर हुआ फरार ।
Next post रेल प्रशासन ने चार जोड़ी अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया प्रारंभ:सीनियर डीसीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial