May 27, 2026

दिनदहाड़े दुकान के सामने से पान मसाला का थैला लेकर चोर हुआ फरार ।

Read Time:1 Minute, 52 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप एक पान मसाला दुकान के सामने से पान मसाला से भरा हुआ थैला अज्ञात चोर के द्वारा लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश मे आया है।मिली जानकारी के अनुसार रोहित झा घर बलथी महेशपुर थाना क़ुरसेला जिला कटिहार थोक विक्रेताओं से सामान खरीद कर साइकिल के द्वारा घूम-घूम कर विभिन्न दुकानों पर पान मसाला बेचकर अपना परिवार का भरण पोषण करता है। पान मसाला लेने के उद्देश्य से कुरसेला चौक स्थित एजेंसी के समीप साइकिल लगाकर गया। उसके साइकिल पर दो उजले रंग के थैले में पान मसाला भरा हुआ था। जैसे ही रोहित झा एजेंसी में राशि जमा करने गया। उसी क्रम में मौका पाकर अज्ञात चोर ने दोनों थैला गायब कर दिया। घटना के बाद समान कि काफी खोजबीन की गई। वहीं संबंधित मामले को लेकर अज्ञात चोर के द्वारा थैला ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित हॉकर व्यवसायी रोहित झा ने बताया की अनुमानित पान मसाला की कीमत लगभग 15 से ₹20 हजार है। घटना को लेकर समाचार प्रेषण तक थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

Previous post बीईओ का दायित्व निभाएंगे पंचायती राज पदाधिकारी
Next post मनिहारी में टोटो-बाइक की टक्कर में युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद कटिहार रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial