सार्वजनिक डीलक्स शौचालय को विगत तीन दिनों से लगा ताला, परेशानी
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत के एन एच 31 सङक के कुरसेला बस स्टैंड के समीप लाखों की लागत से बने सार्वजनिक डीलक्स शौचालय को विगत तीन दिनों से नगर पंचायत के कर्मी द्वारा ताला मार दिया गया है। जिससे बस पकङने आने -जाने वाली यात्री , राहगीर तथा स्थानीय नगर पंचायत वासी दूकानदार को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पङ रहा है। जिसको लेकर विरोध किया गया। वहीं राहगीरों और दूकानदारो की सूचना पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा मिलन कुमार मंडल ने डीलक्स शौचालय स्थल पहुंचे उन्होंने बताया कि शौचालय बंद रहने से प्रतिदिन हजारों राहगीर और स्थानीय दुकानदार भाइयों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।कुरसेला प्रखंड सीमांचल का प्रवेश द्वार रहने से यहां पर कई रूठो का लोग बस ट्रेन से यात्रा करते हैं । इस तपती गर्मी में खासकर महिलाओं और बहनों को शौच के लिए भटकना पड़ रहा है। इस शौचालय का निर्माण नगर पंचायत के द्वारा विगत वर्ष 25 लाख के लागत से किया गया था। शौचालय बंद रहने से आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। तथा ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया जिसको लेकर भाजपा नेता मिलन मंडल एवं ग्रामीणों ने बताया कि अगर 24 घंटा के अंदर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शौचालय को चालू नहीं किया गया तो कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि शौचालय से दरकिनार करना मामला को संज्ञान लेते हुए तुरंत सुलभ शौचालय को चालू किया जाए। वही इस संबंध में जानकारी हेतु कुर्सेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को जब दूरभाष से संपर्क किया गया तो उसने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।वहीं इस अवसर पर जेडीयू जिला उपाध्यक्ष विमल मंडल, समाजसेवी मुन्ना आर्य, सुनील मंडल, कौशल रजक, छंगुरी मंडल, सूरज राम, संतोष मंडल, देवल मंडल, मुनिलाल राम, गंगा मंडल, होरिल पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।
