May 27, 2026

जे.एम.एस स्टार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट कला परीक्षा में लहराया परचम

Read Time:3 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत के हचलपुर ग्राम स्थित जे.एम. एस स्टार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में जे.एम.एस स्टार पब्लिक स्कूल के पठन-पाठन की साथ-साथ बच्चों को अनुशासन के साथ खेल-खेल में पठन-पाठन करने की चर्चा हो रही है। स्कूल के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में 20 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ है। निर्देशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम श्रेणी से 17 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, अनुकूल हक,राहुल कुमार, अक्षय कुमार, शंभू कुमार, पल्लवी कुमारी, रोयेदा खातून, फरहाना खातून, रूपा कुमारी, मोनी कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रीति कुमारी,पूजा कुमारी, निशा कुमारी, कोमल कुमारी,लक्ष्मी कुमारी शामिल है। द्वितीय श्रेणी से तीन छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें रानी कुमारी, बुलबुल कुमारी, सुमन कुमार शामिल है। *सम्मान समारोह* पिछले दिनों स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने किया। संचालन स्कूल के प्रधानाध्यापिका कल्पना कुमारी ने किया। निर्देशक के द्वारा सभी इंटरमीडिएट कला में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को जनरल नॉलेज की पुस्तक एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय,जिला उपाध्यक्ष रवि साह, बलरामपुर विधानसभा प्रभारी शोभन चन्द्र दास, जिला पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशा सुमन,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर,शिक्षाविद ध्रुव चंद्र झा, दीपक कुमार, ऐ.के.राज, प्रमोद मालाकार, अरुण साह,प्रदीप चौहान,रवि कांत साह,प्रकाश मंडल, सरोज शर्मा, विक्रम सोनी, राहुल कुमार, हरिनंदन शर्मा, अमरजीत सिंह, आकाश कुमार साह,जयप्रकाश मंडल,शालू कुमारी,नवीजूल,अजीन, पंचायत समिति सदस्य नेफारुल आदि ने इंटरमीडिएट कला में छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

Previous post सार्वजनिक डीलक्स शौचालय को विगत तीन दिनों से लगा ताला, परेशानी
Next post चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial