May 27, 2026

महिला संवाद कार्यक्रम हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

ग्राम स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन हेतु सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन आगामी 31 अप्रैल से होना है। जिसमें महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिला उत्थान हेतु सभी तरह की योजनाओं की विस्तृत जानकारी तथा जागरूकता प्रदान करने हेतु एलईडी वाहनों के माध्यम से वीडियो एवं अन्य गतिविधि प्रसारित कर दिखाई जाएगी। संबंधित योजनाओं को लेकर विभिन्न पंचायत में महिला संवाद के दौरान महिलाओं के द्वारा सुझाव भी दिए जा सकते हैं।इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर,सीओ अनुपम कुमारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल सीडीपीओ,एलएस,पंचायत सचिव,जीविका बीपीएम,मुखिया अविनाश सिंह,पं.स.स प्रदीप महलदार एवं अन्य उपस्थित थे।

Previous post रामनवमी पर मनिहारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, रामभक्ति में डूबा पूरा शहर
Next post मनीहारी में छह दिव्यांगों को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, विधायक ने किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial