May 27, 2026

रामनवमी पर मनिहारी में निकली भव्य शोभा यात्रा, रामभक्ति में डूबा पूरा शहर

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को पूरा मनिहारी नगर रामभक्ति में सराबोर हो गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में अर्धनारीश्वर शिव-पार्वती मंदिर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो पुरानी बाजार, रेलवे गेट होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। सीमूहडीह, नया टोला एवं ब्लॉक परिसर से निकली अन्य यात्राएं भी इसमें सम्मिलित हुईं।शोभा यात्रा में भगवान राम की आदमकद प्रतिमा, आकर्षक झांकियां, जय श्रीराम के नारों, ढोल-नगाड़ों और गेरुआ वस्त्रधारी युवाओं की टोली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।प्रशासन की कड़ी निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ व एसडीपीओ मनोज कुमार समेत कई अधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे। मुख्य पार्षद लाखो यादव, जदयू नेता शंभू सुमन, भाजपा नेता रविंद्र यादव, रामजी यादव,जनसुराज के नेता सैफ अली, प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह,उषा गुप्ता, सिकंदर मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous post चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद
Next post महिला संवाद कार्यक्रम हेतु अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial