May 27, 2026

मनिहारी में चैती दुर्गा प्रतिमा का भावभीना विसर्जन, विधि व्यवस्था में जुटे रहे पुलिस बल।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में चैती दुर्गा पूजा के समापन पर समिति के सदस्यों ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गंगा तट के समीप बने कृत्रिम जलाशय में किया। विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई दी। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, निशा रानी, एएसआई अरुण कुमार समेत पुलिस बल तैनात रहा। शांति पूर्ण वातावरण में विसर्जन संपन्न हुआ। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ।

Previous post वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर मनिहारी के नेताओं के बोल।
Next post बिहार ITI-CAT 2025 के लिए आवेदन शुरू, 17 अप्रैल तक करें अप्लाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial