May 27, 2026

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर मनिहारी के नेताओं के बोल।

Read Time:2 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी।जनसुराज के विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को बिना विश्वास में लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पारित कर दिया गया है जिससे स्वाभाविक तौर पर उनके मन में भय और आक्रोश है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद सिंह ने कहा कि गरीब अल्पसंख्यकों के हित के लिए है। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिकंदर मंडल ने कहा कि इस बिल के पास होने से हमारे मुस्लिम समुदाय के हर गरीब और दबे कुचले लोगों को क्षति पहुंची है। कहा कि यह संस्था दबे कुचले मुस्लिमों के सहायता के लिए पुर्वजों द्वारा बनाया गया था। वही जनसुराज के युवा नेता सैफ अली ने कहा कि इस प्रकार के संशोधन से या कानून लाने से देश में व्यापक रूप से किसी को संतुष्टि नहीं मिलती है। एनडीए ने वक्फ के खेल में लोगों को उलझा कर रख दिया है ताकि मंहगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रहे। यही सियासत देश की जनता को समझने की जरूरत है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश कुमार सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड में संशोधन होने से अंतिम पंक्ति के मुस्लिम वर्ग को भरपूर लाभ मिलेगा। कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर मुस्लिम वर्ग के ठेकेदार द्वारा वक्फ की जमीन का निजी कार्यों में उपयोग कर गरीब मुस्लिमों का शोषण करने का काम किया गया है।

Previous post अशोक चौधरी बने जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Next post मनिहारी में चैती दुर्गा प्रतिमा का भावभीना विसर्जन, विधि व्यवस्था में जुटे रहे पुलिस बल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial