May 27, 2026

मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Read Time:1 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत मनिहारी और मनसाही थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पहले मामले में, मनिहारी थाना कांड संख्या-92/25 (हत्या के प्रयास) के मुख्य आरोपी मो0 गुलफराज (उम्र 23 वर्ष), पिता–मो0 मुस्ताक को पुलिस ने धर-दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा गया।दूसरे मामले में, मनिहारी थाना कांड संख्या–335/24, दिनांक–24/12/24, धारा–317(2)/336(3)/BNS एवं 30(a) बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त दीपक कुमार यादव, पिता–गणेश यादव, साकिन–मरंगी (मनसाही), थाना–मनसाही, जिला–कटिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इस कार्रवाई का नेतृत्व SI रामबहादुर शर्मा, SI सद्दाम हुसैन और SI रामपुरकर महतो ने किया।

Previous post रामपाड़ा प्रभात नगर में 48 घंटे का होगा अखंड हरिनाम संकीर्तन।12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरा क्षेत्र होगा भक्तिमय
Next post प्रीतम कुमार के घर को चोरों ने बनाया निशाना 5 लाख से ज्यादा का सामान चोरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial