May 27, 2026

रामपाड़ा प्रभात नगर में 48 घंटे का होगा अखंड हरिनाम संकीर्तन।12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरा क्षेत्र होगा भक्तिमय

Read Time:2 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शहर के रामपाड़ा प्रभात नगर में हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय लोगों की मदद से 48 घंटे का श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन आयोजन होने जा रहा है। जिसमें अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान से जुड़ी सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि 48 घंटे का यह अखंड हरिनाम संकीर्तन 12 अप्रैल से शुभारंभ किया जाएगा जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। आयोजकों ने बताया कि 12 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो कुंवारी कन्याओं के अलावा महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इस दौरान जबड़ा पहाड़पुर से आए कीर्तन मंडली हरे राम हरे कृष्णा के भजन के साथ मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कीर्तन गान और भगवान के विभिन्न लीलाओं की संगीतमय रूप से श्रोताओं को रसपान कराएंगे साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। वही आयोजकों ने बताया कि अलग-अलग दिन अलग-अलग भोग लगाकर श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर कैलाश शर्मा, पंकज कुमार साहा, आनंद विश्वास, आशीष कुमार,राजेश रंजन मिश्रा, कैलाश शर्मा, मनोज उरांव, रोहित कुमार, उमाशंकर शाह, विश्वजीत गुप्ता, बदल, आशीष,सोनाशिष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous post प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत
Next post मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial