क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाना मेरा दायित्व – तारिक अनवर
लगभग 75 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित ब्रिज और सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
सांसद तारीक अनवर कदवा पहुंचकर जहां उन्होंने प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों से मिलते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया। सांसद तारीक अनवर ने गौरीगंज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। जबकि चौनी पंचायत के कोठी टोला में प्रधानमंत्री ग्राम से सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। मझेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा भी पड़लिया में नवनिर्मित पुल जबकि देवगांव में नवनिर्मित पुल एवं कदवा चौक में नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा सांसद ने कदवा के कई कटावग्रस्त क्षेत्र का भी दौरा किया। मौके पर सांसद तारीक अनवर ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। क्योंकि जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाना मेरा दायित्व है। इसलिए कटिहार जिला का सभी क्षेत्र विकसित हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा हैं। अब तक जिस क्षेत्र में सड़क और पुल की कमी है। उसे जल्द दूर किया जाए इस पर काम किया जा रहा हैं। सांसद ने कहा कि कदवा के अलग-अलग जगह पर आज लगभग 75 करोड़ की लागत से बने पुल एवं सड़क का उद्घाटन किया हैं। आगे भी कदवा में जिस क्षेत्र में सड़क पुल सहित अन्य कमी है उसे दूर किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव,संजय सिंह, नैयर आलम,परवेज,निर्मल यादव, सउद आलम,अकील सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
