May 27, 2026

रेल मेला 2025 के दूसरे दिन का आयोजन बड़े उत्साह के साथ रहा।

Read Time:1 Minute, 47 Second

डीआरएम ने स्मारिका का अनावरण किया ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल मेला 2025 के दूसरे दिन रविवार का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन दर्शकों की अपार भीड़ रेल मेला में उमर पड़ी।असम से आये कलाकारों द्वारा शानदार बिहु नृत्य प्रस्तुत किया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा मंच पर सभी अधिकारियों के साथ एक स्मारिका का अनावरण किया गया। जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। रेल प्रशाशन द्वारा खराब मौसम की स्थिति के बावजूद, संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन निर्बाध रूप से किया गया। मध्यम, ग्राम कोलकाता से संचिता बसु द्वारा स्किट वो नाटक “वन फ्राइडे मॉर्निंग” प्रस्तुत किया गया। इसके बाद तिनसुकिया, असम की निहारिका दत्ता ने मधुर गायन से दर्शकों का मन मोह लिया। मशहूर हास्य कलाकार राज सोनी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। रात के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका प्रिया मल्लिक ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला में लगे कुल 67 अलग अलग स्टॉल्स के साथ घुड़सवारी,फन जोन,देसी और विदेशी व्यंजन आदि सभी ने भरपूर लुफ़ उठाया।

Previous post क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता जनता ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाना मेरा दायित्व – तारिक अनवर
Next post मनिहारी में अग्निशमन सेवा सप्ताह: जागरूकता रैलियों से जनता को किया जा रहा है सतर्क।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial