May 27, 2026

अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

Read Time:1 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

नगर स्थित अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया कटिहार में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जयंती के शुभ अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे बरमसिया,महंत नगर,मुशहरी ग्राम,बुद्धू चक्, कुर्मी टोला से लगभग 200 लोगों के बीच आँख जाँच,दांत जाँच एवं जनरल फिजिशयन के द्वारा सभी जाँच कर दवाई वितरण की गई।डॉक्टर आलोक कुमार, डॉक्टर विकास कुमार,डॉक्टर श्वेता रानी, डॉक्टर शुभम कुमार ने शिविर में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर सभी डॉक्टरों ने की।विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता ने अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने इस देश से उच्च नीच जाति को समाप्त करवाया।देश सुचारु रूप से चले इसके लिए संविधान का भी निर्माण करवाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू गुप्ता,संरक्षक अशोक कुमार साह, विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा कुमारी, आचार्य अभिमन्यु,अंशु,नेहा एवं नीलू की भूमिका अहम रही।

Previous post मनिहारी में अग्निशमन सेवा सप्ताह: जागरूकता रैलियों से जनता को किया जा रहा है सतर्क।
Next post कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती देश के हर वर्ग के लिए डॉ० अंबेडकर प्रेरणा स्त्रोत – तारिक अनवर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial