May 27, 2026

मनिहारी में अग्निशमन सेवा सप्ताह: जागरूकता रैलियों से जनता को किया जा रहा है सतर्क।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा )

मनिहारी में अग्निशमन सेवा सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी प्रमोद कुमार राम ने बताया कि सप्ताह भर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रैलियों के माध्यम से लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है। आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बिजली और गैस के सुरक्षित उपयोग, तथा अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच पर बल दिया गया। नागरिकों की भागीदारी से दुर्घटनाओं में कमी लाने का आह्वान किया गया।

Previous post रेल मेला 2025 के दूसरे दिन का आयोजन बड़े उत्साह के साथ रहा।
Next post अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial