May 27, 2026

अंबेडकर जयंती पर मनिहारी में पद यात्रा एवं रैली संपन्न, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर से गांधीटोला बाघमारा होते हुए नवाबगंज मुख्य सड़क मार्ग से गुजरती हुई पद यात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया, जो मनिहारी नगर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। वहां पहुंचकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों सहित अंबेडकर मंच के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में बीडीओ सनत कुमार, सर्कल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, अवर थाना अध्यक्ष राजकुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।जनप्रतिनिधियों में पुर्व विधानसभा प्रत्याशी व एस टी आयोग के चेयरमैन शंभू सुमन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, मोहम्मद शेरू सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।

Previous post अग्नि सुरक्षा सप्ताह के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
Next post प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को बनाये जाने से हर्ष व्याप्त है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial