May 27, 2026

प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को बनाये जाने से हर्ष व्याप्त है

Read Time:4 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को बनाये जाने से आम लोगों में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने का सिलसिला जारी है। कदवा प्रखंड अंतर्गत पहलागढ़ पंचायत के बाझारा ग्राम निवासी गणेश कुमार सिंह(पिता), तारा देवी (माता) के घर 7 सितंबर 1977 को सुमन कुमार सिंह का जन्म हुआ। उनके पिताजी गणेश कुमार सिंह अरुणाचल प्रदेश में शिक्षक पद पर रहे हैं। माता तारा देवी ग्रहणी रही हैं। उनके पत्नी विनीता सिंह है। जो गृहणी है। इन्हें एक पुत्र अभिनव आनंद जो फुड टेक्नोलॉजी की पढ़ाई शारदा विश्वविद्यालय नोएडा में कर रहे हैं। पुत्री अनुष्का कुमारी इंटरमीडिएट में पढ़ाई कर रही है। सुमन कुमार सिंह 1992में एक एल उच्च विद्यालय सनौली से मैट्रिक पास किया। 1994 में इन्होंने के.बी. झा.कॉलेज कटिहार से आईएससी की पढ़ाई पूरी की। 1997 में इन्होंने बीएससी की पढ़ाई के.बी.झा कॉलेज कटिहार से पूरी की। पढ़ाई समाप्त करने के पश्चात यह समाज सेवा में लग गये।समाज सेवा करते-करते यह राजनीतिक गतिविधि में भी शामिल होना प्रारंभ कर दिया। 1998 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। उनके कार्य को देखते हुए बुथ अध्यक्ष बनाया गया। 1998 से 2001 तक यह बुथ अध्यक्ष रहे। 2003 में भाजपा प्रखंड कमेटी के मंत्री बनाए गये। 2006 में पंचायत के युवाओं के आग्रह पर पंचायती राज के ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए नामजदी का पर्चा दाखिल किया। पंचायत के हर तपके के लोगों का इन्हें भरपूर सहयोग मिला। खासकर युवाओं में काफी जोश देखा गया और परिणाम स्वरूप ये भारी मतों से सरपंच पद के लिए विजयी घोषित किये गये। इन्होंने 2006 से 11 तक सरपंच रहे। पुनः 2011 से 2016 तक सरपंच पद पर कार्य करते रहे। सरपंच पद का निर्वाह करने के साथ-साथ यह पार्टी का भी काम करते रहे। 2016 में इन्हें भाजपा प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष बनाया गया। 2019 में भाजपा कदवा प्रखंड के अध्यक्ष बने।2021 से 2024 तक बलिया बेलौन मंडल के प्रभारी बने रहे। 2024 के दिसंबर माह में भाजपा के कदवा मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुये। इनके कार्य को देखते हुए भाजपा जिला पार्टी कार्यालय से इनके नाम इनका कदवा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वयक समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए नामित करते हुए भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय को भेजा गया। सरकार के सचिवालय मंत्रालय पटना में पिछले दिनों अधिसूचना जारी करते हुए सुमन कुमार सिंह को कदवा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम समन्वयक समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन से भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं समर्थकों में काफी खुशी है। भाजपा समर्थक के साथ-साथ एनडीए समर्थक समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। कदवा के बुद्धिजीवियों का कहना है कि सुमन कुमार सिंह के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम पर्यावरण समिति के उपाध्यक्ष बनने से कदवा प्रखंड में सर्वांगीण विकास होगा।

Previous post अंबेडकर जयंती पर मनिहारी में पद यात्रा एवं रैली संपन्न, विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
Next post खीर व मिठाई वितरण कर मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में लगाया गया स्टॉल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial