May 28, 2026

मनिहारी में 24 अप्रैल को बाबा जीतन शाह के सालाना उर्स की तैयारी जोरों पर, एसडीएम ने लिया जायजा

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बाबा जीतन शाह पीर मजार पर 24 अप्रैल को होने वाले सालाना उर्स की तैयारी जोरों पर है। इस संबंध में मंगलवार को मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ एवं कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने मजार परिसर और उसके आसपास का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सबसे पहले बीएसपी हाई स्कूल के खेल मैदान का जायजा लिया, जहां जल जमाव और गड्ढों की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद के कनिय अभियंता को निर्देश दिए गए।कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने बताया कि साफ-सफाई, जल निकासी और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। नाला निर्माण और अस्थाई जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। खेल मैदान के गड्ढों को बालू-मिट्टी से भरा जाएगा।पीर मजार के खादिम मंजर अली ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स में कव्वाली समेत अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। उर्स कमिटी के सदस्यों आलमगीर और सोहराब उर्फ शेरू ने बताया कि स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी अधिकारियों से बात कर श्रद्धालुओं की सुविधा का आश्वासन दिया है। मौके पर खादिम मंजर शफी, सोहराब उर्फ शेरु, वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, आलमगीर,तोफेज,सरोज यादव, जावेद, आरज़ू, रिजवान सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Previous post आम लोगों के मन की बात से अवगत होकर तैयार किया जाएगा संकल्प पत्र – अमिताभ दुबे
Next post पुलिस अवर निरीक्षक के आकस्मिक निधन से कुर्सेला में शोक की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial