May 28, 2026

आम लोगों के मन की बात से अवगत होकर तैयार किया जाएगा संकल्प पत्र – अमिताभ दुबे

Read Time:3 Minute, 16 Second

बिहार की बात कांग्रेस के साथ के तहत आयोजित हुई बैठक।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार की बात कांग्रेस के साथ कार्यक्रम का करवां कटिहार पहुंचा। जिसके तहत महानंदा सर्किट हाउस परिसर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में पिछड़ा-अति पिछड़ा, दलित-महादलित, महिलाएं- युवाओं सहित कई वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया गया। संवाद के दौरान क्षेत्र के समस्याओं को लोगों ने उनके समक्ष रखा। संवाद कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस रिसर्च सेल के प्रमुख अमिताभ दुबे ने बताया कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य कमरे में बैठकर शपथ पत्र बनाना नहीं है। बल्कि आम लोगों से संवाद कर समस्याओं और उसके समाधान से अवगत होना है। कांग्रेस आम लोगों के मन की बात से अवगत होकर संकल्प पत्र बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण इलाके के अविकसित गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद करने के साथ क्षेत्रीय समस्या से अवगत होगी। इसी के आधार पर कांग्रेस अपना शपथ पत्र तैयार करेगी जो जनहित का होगा। उन्होंने बताया कि कटिहार पहुंचने पर सबसे बड़ी समस्या पलायन,बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था से जुड़ी मिली है जिसको लेकर लोगों ने कई शिकायत किया हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पलायन, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मुद्दों पर पूरी तरह से फेल है। इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता कमांडर अनुमा आचार्य ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही समाज के दबे कुचले लोगों को साथ लेकर चलने में भरोसा रखने वाली पार्टी है। राहुल गांधी ने विभिन्न तबके के लोगों से संवाद कायम कर उनकी समस्याओं को जाना है और पार्टी सत्ता में आने पर उसके निराकरण का प्रयास करेगी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम,पूर्व विधायक सुनीता देवी, महिला जिला अध्यक्ष अमरपाली यादव, राजेश रंजन मिश्रा, आफताब आलम, कंचन दास, संजय सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, मोहम्मद जहांगीर सहित कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कटिहार में जोरदार प्रदर्शन
Next post मनिहारी में 24 अप्रैल को बाबा जीतन शाह के सालाना उर्स की तैयारी जोरों पर, एसडीएम ने लिया जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial