May 28, 2026

पुलिस अवर निरीक्षक के आकस्मिक निधन से कुर्सेला में शोक की लहर

Read Time:2 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

औरंगाबाद जिले में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह कुर्सेला प्रखंड के खेरिया गांव निवासी का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 2009 ई मे दरोगा के पद पर बहाल हुए थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही खेरिया गांव मे कोहराम मच गया।परिजन का रो रो कर बुरा हाल था।उनके निधन से पुलिस विभाग में भी शोक का वातावरण बन गया है।वह औरंगाबाद जिले में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की देर रात स्थित सरकारी आवास पर उनकी हृदय गति अचानक रुकने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।जैसे हैं यह खबर उनके कुर्सेला आवास पर परिजन तथा क्षेत्रवासी को मिली पूरा कुर्सेला परिक्षेत्र मे मातम में छा गया। वही पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह का शव पुलिस वाहन मे कुर्सेला सुबह आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। जिसको देखने की लोगों का भीङ लग गया । लोगों मे चिख पुकार मच गई। दरोगा के शव को ट्रिमोहिनी संगम स्थल पर अंतिम विदाई देकर। दाह-संस्कार किया गया।
दारोगा के एकलौती नौ वर्षीय पूत्री ने पिता को मुखाग्नि दी। उनके अकस्मात निधन से उनके गांव में भी शोक का वातावरण है। गांव के लोगों का कहना था कि वे बहुत अचछे सुशील, मृदुभाषी थे।मृत दरोगा अपने चार भाईयों मे सबसे छोटे थे,उन्होंने मैट्रिक अयोध्या प्रसाद हाइस्कूल से1993 ई मे पास किया था। उनकी पत्नी भी रो रो कर बद हवास थी।
उनके अंतिम विदाई मे जिला पार्षद उमेश यादव, राजद नेत्री बेबी कुमारी , मुखिया एवं जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता महेश राय, आदि सैकङो लोग शामिल थे।

Previous post मनिहारी में 24 अप्रैल को बाबा जीतन शाह के सालाना उर्स की तैयारी जोरों पर, एसडीएम ने लिया जायजा
Next post मशान बाबा मंदिर का चबूतरे का रैलिंग क्षतिग्रस्त से ग्रामीण आक्रोशित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial