मशान बाबा मंदिर का चबूतरे का रैलिंग क्षतिग्रस्त से ग्रामीण आक्रोशित ।
घटनास्थल पर पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर अनुसंधान किया प्रारंभ ।
दार्जिलिंग एक्सप्रेस(कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत पहलागढ़ पंचायत के दियारी मशान बाबा मंदिर का चबूतरे का रैलिंग क्षतिग्रस्त कर दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण शेखर सिंह ने कदवा थाना के थाना अध्यक्ष को इस बाबत लिखित आवेदन पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर कदवा थाना के पुलिस पदाधिकारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। भाजपा मंडल कदवा मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दीयारी गांव के निवासी शेखर सिंह सुबह 6:00 बजे टहलने के लिए निकला तो देखा कि मसान बाबा के मंदिर का चबूतरा का रेलिंग क्षतिग्रस्त देखा। जिस पर शेखर सिंह ने ग्रामीणों को सूचना दिया। सूचना पर दियारी गांव के गन्यमान्य व्यक्ति आकर देखा। मंदिर के चबूतरे की रेलिंग को कुछ अज्ञात व्यक्तियों जो और सामाजिक तत्वों से संबंध रखता है असमाजिक तत्वों के द्वारा समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य क्षतिग्रस्त किया गया है। यह मंदिर दीयारी और सिंगनलपुर ग्राम के बीच पड़ता है। इस स्थान पर और सामाजिक तत्वों के द्वारा हमेशा बैठक बाजी किया जाता है। भाजपा कदवा प्रखंड मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने थाना अध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी से कहा कि इस मामलेको गंभीरता से लेकर असामाजिक तत्व के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। जिस पर थाना पुलिस पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
