May 28, 2026

दो एन बी डब्लू अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत दो एन बी डब्लू अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० कौसर (पिता–शेख बद्री, निवासी–रसुलपुर, वार्ड संख्या 11) और मो० आजुफ (पिता–स्वर्गीय सिराज, निवासी–बौलिया गुमटी) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसआई रामबहादुर शर्मा और एएसआई संतोष कुमार ने किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। इस अवसर पर एस आई उमेश राम मौजूद थे।

Previous post मशान बाबा मंदिर का चबूतरे का रैलिंग क्षतिग्रस्त से ग्रामीण आक्रोशित ।
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया के प्रधानाध्यापक ने परिणाम घोषित किया -समारोह में छात्र-छात्राओं को दिया प्रगति पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial