May 28, 2026

बारसोई नगर पंचायत के वार्षिक बजट हेतु बैठक का हुआ आयोजन, वर्ष 25-26 में लगभग 57 करोड़ व्याय करने का अनुमान।

Read Time:1 Minute, 43 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नगर पंचायत के सभा भवन में बुधवार को मुख्य पार्षद विमला देवी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमोदन हेतु बैठक आयोजित किया गया । इस बैठक के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित प्राप्ति राशि 54 करोड 38 लाख 44 हजार 340 रुपए है जबकि प्रारंभिक अनुमानित शेष रोकर राशि 5 करोड़ 20 लाख 25 हजार 821 रूपए है। वहीं वित्तीय वर्ष 25-26 में अनुमानित व्याय 56 करोड़ 34 लाख 54 हजार 130 रूपए है । इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि नगर पंचायत का विकास सर्वपरी है इस पर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । बैठक में उपमुख पार्षद प्रमोद साह,वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, दीपक चंद्र दास, रोहित कुमार भगत, अजय महतो, सोनम देवी, मोहम्मद मोमिर, मोहम्मद फैजान, बेबी खातून, नूर सेवा खातून, साहिना खातून, , सितारा बेगम, दुखिया खातून सहित कार्यालय कर्मी एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित है ।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया के प्रधानाध्यापक ने परिणाम घोषित किया -समारोह में छात्र-छात्राओं को दिया प्रगति पत्र
Next post रात्रि में सघन रूप से पुलिस गश्ती बढ़ाया जाय : सीमा झा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial