May 28, 2026

रात्रि में सघन रूप से पुलिस गश्ती बढ़ाया जाय : सीमा झा

Read Time:4 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज स्थित चैम्बर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की पहल से चैम्बर भवन में पुलिस प्रशासन के साथ व्यवसायियों से संवाद कार्यक्रम में चैंबर्स के सचिव सीमा झा ने कहा कि रात्रि के समय सघन रूप से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाया जाय। साथ ही रात्रि में अकेली महिला या लड़की विशेष परिस्थिति में अकेली यात्रा करती हैं, तो उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाय। चेंबर के सचिव सीमा झा ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन से अकेली रात्रि में सफर करने वाले महिला एवं बालिकाओं को 112 की वाहन से पुलिस की निगरानी में सुरक्षित घर छोड़ने में भी सहायता किया जाय।ताकि रात्रि में महिलाएं एवं बालिकाएं सुरक्षित रूप से घर पहुंच सके। चेंबर के सचिव सीमा झा ने पुलिस अधीक्षक सहित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया है। आरक्षी अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि नगर निगम, पुलिस प्रशासन और चैम्बर के साथ सामंजस्य समिति बनाने की पहल होगी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में अच्छी पुलिस व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों से मिले सुझावों और शिकायतों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर टास्क फोर्स का गठन अच्छा सुझाव है। और जल्द ही इसका गठन किया जायेगा। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर नगर निगम से बातचीत हुई है।शहर के किसी भी भाग में नशा करनेवालों की तत्काल सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दें। उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नो एंट्री में प्रवेश करनेवाले वाहनों की सूचना कंट्रोल रुम को दें| चार-पांच दिनों के लिए अपने घर को छोड़कर बाहर जानेवालों की सूचना भी सम्बंधित थानों को दें। आपके सहयोग से ही शहर में कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है।एसपी ने कहा कि जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत प्रत्येक दो महीने में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बातचीत करने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर उपाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने की। कार्यक्रम के आरम्भ में महासचिव भुवन अग्रवाल ने फूलों का बुके देकर आरक्षी अधीक्षक का स्वागत किया। जगदीश साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।मौके पर एसडीपीओ सादर अभिजित कुमार सिंह, डीएसपी ट्रेफिक सद्दाम हुसैन, नगर थाना प्रभारी सुमन कुमार, स्वर्णकार एसोसिएशन के नन्द कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया, पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम,पूर्व अध्यक्ष बिमल सिंह बैगनी, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपी तम्बाकुवाला क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के शिव प्रकाश गाडोदिया, टेक्सटाइल एजेंट्स एसोसिएशन के अजय सिंघानिया, श्याम चंद्रवंशी, डॉ. संतोष विपिन, प्रवीण अग्रवाल, श्रवण मोर, मो. चाँद, बबन कुमार झा, रवि शंकर सिन्हा, मनोज सुराना, संतोष गुप्ता, चंचल अग्रवाल, पवन पोद्दार, राजकुमार,राजकुमार मुरारका,मो0नौशाद आदि ने भाग लिया।

Previous post बारसोई नगर पंचायत के वार्षिक बजट हेतु बैठक का हुआ आयोजन, वर्ष 25-26 में लगभग 57 करोड़ व्याय करने का अनुमान।
Next post प्राथमिक विद्यालय पीरगंज के छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial