May 28, 2026

ससुराल आए दामाद के हत्याकांड तीन को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 25 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना अंतर्गत डुमरिया गांव में ससुराल आए दामाद विकास कुमार के हत्याकांड में शामिल सभी प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार ।मिली जानकारी अनुसार कुरसेला थाना कांड संख्या 81/25 दिनांक 16/04/25 ससुराल आए विकास कुमार 22 वर्ष पिता निरंजन दास 2 दिन पूर्व अपनी पत्नी की बिदागरी लेने ससुराल आए थे।जिसकी हत्या ससुराल में करने प्राथमिक दर्ज किया गया था । जिसमें कुर्सेला पुलिस ने त्वड़ित कार्रवाई करते हुए हत्या कांड में शामिल सभी प्राथमिकी अभियुक्त मिथिलेश सिंह उम्र 40 वर्ष पिता स्व बुधाई सिंह,रमनी देवी उम्र 35 वर्ष पति मिथलेश सिंह, कल्याणी कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता मिथलेश सिंह सभी साकिन डुमरिया थाना कुरसेला जिला कटिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

Previous post आयोजन को लेकर आमंत्रण पत्र वितरण कर, कर रहे जागरूक
Next post इंटर कॉलेज के नए प्राचार्य का पदभार ग्रहण करने पर छात्र नेताओं ने किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial