आयोजन को लेकर आमंत्रण पत्र वितरण कर, कर रहे जागरूक
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा,अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम कुमारी,पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जाकर वहाँ निवास कर रहे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आमंत्रण पत्र देकर आगामी 19 अप्रैल से आयोजित होने वाले विशेष विकास शिविर के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे है।जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार ने डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ किया है। इसके आलोक में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 19 अप्रैल से प्रखंड के विभिन्न पंचायत के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान विशेष शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर प्रखंड एवं अंचल सहित अन्य विभाग के कर्मियों के साथ संबंधित पंचायत के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन कर सरकार के 22 महत्वाकांक्षी योजना का लाभ शिविर के माध्यम से लाभुकों को देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजना से वंचित लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड निर्माण,कुशल युवा, कौशल विकास कार्यक्रम,श्रम कार्ड, श्रमिक कार्ड,आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना,राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,बिजली कनेक्शन,जीविका समूह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना,स्वच्छ भारत मिशन,लोहिया स्वच्छता अभियान,सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ विकास शिविर के माध्यम से शिविर में निष्पादन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर नगर पंचायत,दक्षिणी मुरादपुर उत्तरी मुरादपुर,पूर्वी मुरादपुर शाहपुरधर्मी पंचायत,जरलाही, पंचायत अनुसूचित जाति टोला में पहुंचकर आमंत्रण पत्र देकर आयोजित होने वाले विकास शिविर के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
